कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आज और कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, अगर स्कूल खुले पाए गए तो होगी कार्यवाही

अत्यधिक ठंड/शीतलहर/घना कोहरा के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र दिनांक 29 व 30 को बंद रहेंगे।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अत्यधिक ठंड/शीतलहर/घना कोहरा के दृष्टिगत जनपद कानपुर देहात में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र दिनांक 29 व 30 को बंद रहेंगे।

विद्यालय खुले पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।इस आसय की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात रिद्धि पांडेय ने दी है।बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक ठंड/शीतलहर/घना कोहरा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त परिषदीय/ मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/आंगनवाड़ी केंद्रों में दिनांक 29 व 30 दिसंबर को अवकाश घोषित किया जाता है।

इन दिनों में विद्यालय खोले जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।विद्यालय दिनांक 01.01.2024 को पुनः अपने निर्धारित समय से खोले जाएंगे।

Related Articles

AD
Back to top button