उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में डंपर की टक्कर से ऑटो सवार महिला घायल,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात के मूसानगर के पास शुक्रवार को एक तेज रप्तार डंपर की टक्कर से ऑटो सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई।घायल महिला को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया

पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर के पास शुक्रवार को एक तेज रप्तार डंपर की टक्कर से ऑटो सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई।घायल महिला को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।महिला की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अरुण की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है।मंजू घाटमपुर से ऑटो में बैठकर बरौर थाना क्षेत्र के सैदलीपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी।रास्ते में मूसानगर के पास एक तेज रप्तार डंपर ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

Related Articles

AD
Back to top button