मूसानगर में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ
मूसानगर थाना परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं को सुरक्षा,परामर्श और कानूनी मदद एक ही स्थान पर मिलेगी

- महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक
पुखरायां।मूसानगर थाना परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं को सुरक्षा,परामर्श और कानूनी मदद एक ही स्थान पर मिलेगी।केंद्र महिलाओं की शिकायतों का तुरंत समाधान करेगा।यहां महिलाएं बगैर झिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।स्थानीय महिलाओं ने केंद्र की स्थापना का स्वागत किया।महिलाओं ने कहा कि अब छोटी शिकायतों के लिए थाने जाने की झिझक नहीं होगी।उन्होंने केंद्र को कानूनी सलाह और मानसिक मजबूती का सहारा बताया और कहा कि अब समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।थाना प्रभारी ने महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।इस मौके पर एस आई श्रीराम पटेल,महिला कांस्टेबल नेहा सिंह,पूजा,आस्था,माया आदि मौजूद रहे ।



