कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अमराहट कैनाल पंप परियोजना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल मगगाई ने जनपद के सबसे दूरस्थ थाना अमराहट में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण किया।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी ने थाना दिवस के अवसर पर अमराहट थाना में सुनी लोगों की शिकायतें, किया निस्तारण 

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल मगगाई ने जनपद के सबसे दूरस्थ थाना अमराहट में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण किया। थाना दिवस में दो राजस्व से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जो जमीन से संबंधित शिकायतें पाई गई, जिलाधिकारी ने टीम गठित कर शीघ्र शिकायत को निस्तारण करने के निर्देश दिए,  इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गंभीरता के साथ निस्तारण करें एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, शिकायतकर्ताओ की शिकायत के निस्तारण कर शिकायतकर्ता को अवगत भी कराएं ।

ये भी पढ़े –  रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 13 जून को

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायतकर्ता को परेशान न किया जाए, उनकी शिकायतों का गंभीरता से सुन कर उसका निस्तारण करें।  इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वही अमराहट कैनाल पंप का भी निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने संपूर्ण परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा कार्यदाई संस्था को शीघ्र परियोजना को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना शासन के शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है इससे जनता को सिंचाई में लाभ होगा, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।  वहीं जिलाधिकारी को बताया गया कि इस परियोजना के माध्यम से इस क्षेत्र के करीब 128 गांव फसलो की सिंचाई से लाभान्वित होंगे।  इस मौके पर अधिकारीगण एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button