G-4NBN9P2G16
बांदा

मोदी सरकार में हो रहा देश का सर्वांगीण विकासः जेपीएस राठौर

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर दुर्गावती मेडिकल कालेज के आडिटोरियम हाल में आयोजित जिला स्तरीय गरीब कल्याण सभा में मोदी सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाने में निर्णायक करार दिया गया।

बांदा,अमन यात्रा । सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर दुर्गावती मेडिकल कालेज के आडिटोरियम हाल में आयोजित जिला स्तरीय गरीब कल्याण सभा में मोदी सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाने में निर्णायक करार दिया गया। रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गरीब कल्याण सभा में भारी संख्या में मौजूद लाभार्थियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व में जहां एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू कर निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत सहित शांति और सद्भावना को बढ़ावा मिला है।

 

उन्होंने पीएम गरीब कल्याण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत 80 करोड़ भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है। विगत 2 वर्षों से पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त खाद्यान्न वितरण जारी है। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना है। आजाद भारत में पहली बार किसानों को सीधे आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संकट मोचन का काम कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत शक्तिशाली, समृद्धसाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज एक ओर जहां देश के विकास को गति मिली है, वहीं आतंकवाद, नक्सलवाद पर लगाम लगी है। भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति एवं स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम जन्म भूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। पहली बार किसी सरकार ने भारत के हिंदुओं की ही नहीं अपितु भारत के बाहर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के हिंदुओं, जैन, बौद्ध, सिक्ख आदि की चिंता करते हुए उन्हें सम्मान जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार भारत के चौमुखी विकास में लगी हुई है, तो वहीं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार उसी दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में भय मुक्त प्रशासन देने का काम कर रही है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां एक छोटा कार्यकर्ता, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति भी बन सकता है। श्री राम भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा इंद्रपाल सिंह पटेल, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह ने भी संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया।

इस अवसर प्रखंड विकास बोर्ड चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल डिस्टिक को ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, पूर्व विधायक नरैनी राजकरण कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय पटेल, बीडी प्रजापति, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता तथा कालू सिंह राजपूत जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन,मनोज पुरवार,जिला मंत्री पंकज रेकवार, डॉक्टर देवेंद्र भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, देवमूरत द्विवेदी, राम प्रसाद सोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता,मनफूल पटेल, सुरेश तिवारी सुली, राजभवन उपाध्याय, धनंजय करवरिया, विवेक तिवारी, संदीप द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह गौतम, बच्चा सिंह, शिवपूजन गुप्ता, रजत सेठ, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, उत्तम सक्सेना, दीपक शुक्ला, अरुण कुमार शुक्ला प्रधान सिंघौली, वेद निराला, राजा दीक्षित, श्याम बाबू पाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

Tags: अरुण कुमार शुक्ला प्रधान सिंघौलीउत्तम सक्सेनाकालू सिंह राजपूत जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ताजागृति वर्माजिला उपाध्यक्ष ममता मिश्राजिला मंत्री पंकज रेकवारजिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदीडॉक्टर देवेंद्र भदोरियादीपक शुक्लादेवमूरत द्विवेदीधनंजय करवरियाधीरेंद्र सिंहधीरेंद्र सिंह गौतमपूर्व चेयरमैन विनोद जैनप्रेमनारायण द्विवेदीबच्चा सिंहभाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चनमनफूल पटेलमनोज पुरवारमहिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्तायुवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्तारजत सेठराजभवन उपाध्यायराजा दीक्षितराम प्रसाद सोनीविवेक तिवारीवेद निरालाशिवपूजन गुप्ताश्याम बाबू पाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीसंदीप द्विवेदीसुरेश तिवारी सुली
aman yatra

Recent Posts

टेट की अनिवार्यता के फैसले ने 2011 के पहले नियुक्त हुए शिक्षकों की बढ़ा दी टेंशन, जब फॉर्म ही नहीं भर पाएंगे तो कैसे देंगे टेट एक्जाम

राजेश कटियार, कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद लाखों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर संकट आ गया… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

17 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

17 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

17 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.