कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर कोतवाल ने सम्हाला कार्य भार, कहा लोगों को मिलेगा आसान और सुलभ न्याय

सदर तहसील की कोतवाली अकबरपुर इन दिनों काफी चर्चा में रही जिसे संज्ञान में लेते हुए नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुनीति ने प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रखते हुए बड़ा फेरबदल किया है.

कानपुर देहात,सुशील त्रिवेदी : सदर तहसील की कोतवाली अकबरपुर इन दिनों काफी चर्चा में रही जिसे संज्ञान में लेते हुए नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुनीति ने प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रखते हुए बड़ा फेरबदल किया है जिसके अनुसार अपराध शाखा के प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल को अकबरपुर कोतवाल बनाया तथा हटाये गए कोतवाल विनोद कुमार पाण्डेय को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि कोतवाली क्षेत्र में बीते पखवाड़े में चोरी और लूट की ताबड़तोड़ घटनाएं हुईं और किसी में कोई कारवाई नहीं की गई जिन्हें लेकर थाना समाधान दिवसों में भी खूब चर्चा हुई और अन्त में फेरबदल कर पुलिस अधीक्षक सुनीति ने विभाग की क्षवि धूमिल होने से बचा लिया है. कार्यभार ग्रहण करते हुए श्री शुक्ल ने क्षेत्र वासियों को आश्वाशन दिया है कि उन्हें आसान और सुलभ न्याय के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे बल्कि शासन की मंशा के अनुरूप हम पीड़ित तक पहुँचेगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button