G-4NBN9P2G16
घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर नगर पालिका के अशोक नगर दक्षिनी वार्ड में नाला निर्माण के चलते बीते 2 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। सभासद द्वारा पालिका को शिकायत करने के बावजूद पेयजल लाइन नहीं सही की गई। जिससे नाराज सभासद ने जांच करने पहुंचे नगर पालिका परिषद के दो कर्मियों को बंधक बना लिया। घाटमपुर कस्बे के अशोकनगर दक्षिणी वार्ड के सभासद राकेश तिवारी उर्फ गुड्डू पंडित ने बताया कि उनके वार्ड अंतर्गत स्टेशन रोड में इन दोनों नाला निर्माण का कार्य हो रहा है। जिसके चलते पेयजल लाइन टूट गई थी। कई बार पालिका को सूचित किया परंतु पालिका द्वारा लाइन नहीं सही कराई गई।
कई बार शिकायत के बाद पालिका कर्मचारी योगेश सचान और रवि साहू वार्ड में जांच के लिए पहुंचे तो आपूर्ति की समस्या बताई, जिस पर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि प्लंबर बदल गया है। अगले दिन लाइन सही करा दी जाएगी।जिस पर सभासद नाराज हो गए और दोनों कर्मियों को तुरंत लाइन सही करने को कहकर मौके पर रोक लिया और सूचना नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दी। अधिशासी अधिकारी ने मौके में पहुंचने की बात कही है। वही जब मामले में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बंधक की बात उनके संज्ञान में नहीं है। वह मौके पर वह मौजूद है और समस्या का समाधान कराया जा रहा है।.
कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक (SP) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आज पुलिस कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं का गहन निरीक्षण किया।… Read More
कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम रतवा मौजा नाही जूनिया की रहने वाली दो किशोरियां रविवार को रहस्यमय… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More
This website uses cookies.