कानपुर देहात

यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, बाढ़ से बचाव के लिए निर्देश जारी

सिंचाई विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें करीब 6 मीटर की वृद्धि होने की संभावना है।

कानपुर देहात: सिंचाई विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इसमें करीब 6 मीटर की वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए, जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं।


क्या करें?

  • बाढ़ की अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • बाढ़ की स्थिति में ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
  • अपने पशुओं को भी नदी से दूर, सुरक्षित जगहों पर रखें।
  • नदी के तेज बहाव से दूर रहें।
  • बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मर से दूरी बनाकर रखें, खासकर अगर वे पानी में हों।
  • नदी का जलस्तर बढ़ने पर सांपों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षा के लिए अपने साथ लाठी/डंडा रखें।
  • आपातकालीन स्थिति के लिए 1077 और तहसील व जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबरों की जानकारी अपने पास रखें।

क्या न करें?

  • गलत या झूठी अफवाहें न फैलाएं।
  • नदी में छोटी नाव या डोंगी न उतारें और न ही मछली पकड़ें।
  • नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान उसके पास न जाएं।
  • नदी में गहरे पानी में जाकर स्नान न करें।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: बकरी के बच्चे को लेकर विवाद, ईंट-पत्थर चले; 6 घायल

कानपुर देहात।  बरौर थाना क्षेत्र में एक बकरी के बच्चे को लेकर हुए विवाद ने…

6 hours ago

कानपुर देहात: रोलिंग मिल में मिले शव की हुई पहचान

कानपुर देहात।  रनिया थाना क्षेत्र के चिटिकपुर स्थित रोलिंग सरिया मिल में 20 अगस्त को…

7 hours ago

हाईवे पर स्वाद का नया ठिकाना: ‘जायका जंक्शन’ की ग्रैंड ओपनिंग

कानपुर देहात: कानपुर-झांसी हाईवे पर यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एक नया और शानदार…

8 hours ago

लावारिस मिली डेढ़ साल की बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने ली सुपुर्दगी

कानपुर देहात: आज अकबरपुर के अनंतराज हॉस्पिटल के बाहर एक लगभग डेढ़ साल की मासूम…

8 hours ago

गजनेर में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, जांच शुरू

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय…

9 hours ago

कानपुर देहात में थाना समाधान दिवस का आयोजन,कही हुई जनसुनवाई तो कही फरियादी रहे नदारद

कानपुर देहात के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां…

9 hours ago

This website uses cookies.