यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा
पथार सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर जल स्तर का लिया जायजा

कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर के द्वारा तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा,पथार सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर जल स्तर का जायजा लिया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित संकट के प्रति जागरूक किया गया और अवगत कराया गया कि प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ग्रामीण जनों को बाढ़ से बचाव के उपाय, सुरक्षित स्थानों की जानकारी एवं आपात स्थिति में उचित कदम उठाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी बढ़ चौकियों को सक्रिय रखने, नियमित अंतराल पर चक्र अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी आपदा की स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।जिला प्रशासन जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और राहत कार्य तत्परता से क्रियान्वित किए जा रहे हैं।



