कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कथावाचक ने श्रोताओं को ध्रुव और बामन भगवान की कथा विस्तार से सुनाई

मलासा विकासखंड के अंतर्गत मदनपुर कुटिया में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस में सोमवार को कथावाचक ने श्रोताओं को ध्रुव और बामन भगवान की कथा विस्तार से सुनाई जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत मदनपुर कुटिया में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस में सोमवार को कथावाचक ने श्रोताओं को ध्रुव और बामन भगवान की कथा विस्तार से सुनाई जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

IMG 20230131 WA0013

सोमवार को विकासखंड के मदनपुर कुटिया में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक रामू शास्त्री ने श्रोताओं को ध्रुव तथा बामन भगवान की कथा सुनाते हुए कहा कि बालक ध्रुव एक बार पिता की गोद में बैठने की जिद करने लगता है लेकिन सुरुचि उसे पिता की गोद में बैठने नहीं देती है।ध्रुव रोता हुआ मां सुनीति को सारी बात बताता है मां की आंखों में आसूं आ जाते हैं और वह ध्रुव को भगवान की शरण में जाने को कहती है पांच वर्ष का बालक ध्रुव राज्य छोड़कर वन में तपस्या के लिए चला जाता है कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो जाते हैं कथा का समापन चार फरवरी को होगा तथा पांच फरवरी को हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।इस मौके पर परीक्षित रेखा देवी,सुरजीत सिंह,सुरेश कुमार,अर्जित,मयंक,रामचंद्र चौधरी,पंकज सचान,शारदा सचान, दीप्ति सचान,रघुराज सचान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button