कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक को तमंचा लहराना पड़ा भारी,पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस संग भेजा जेल

अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहराते हुए शुक्रवार को एक युवक को देशी अवैध तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

बृजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहराते हुए शुक्रवार को एक युवक को देशी अवैध तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहराते हुए चौकी निवासी गुड्डू सिंह को एक अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत चौकी चकचालपुर रोड स्थित लईया फैक्ट्री के पास धर दबोचा।

पुलिस पूंछतांछः में आरोपी ने बताया कि वह अपनी धाक जमाने के लिए यह तमंचा रखता है व शान शौकत जमाने के लिए तमंचा अपने साथ लेकर घूमता है।

उसका एक वीडियो जिसमे वह तमंचा लिए हुए था,वायरल हो गया।जिस कारण पुलिस ने उसे शुक्रवार को चौकी चकचालपुर रोड स्थित लईया फैक्ट्री के पास दबोच लिया।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button