कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, अकबरपुर। कानपुर देहात में शुक्रवार भोर पहर एक युवक ने सुसाइड कर लिया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बा अंतर्गत अशोक नगर का है।

यहां के रहने वाले प्रेम शंकर गुप्ता के पुत्र मनीष गुप्ता ने शुक्रवार भोर पहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर छत की धन्नी के सहारे गमछे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना की जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button