उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस कर रही जांच पड़ताल

कानपुर देहात में रविवार दोपहर एक युवक ने सुसाइड कर लिया।परिजनो ने कुछ लोगों पर युवक को प्रताड़ित करने जिसके चलते युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात में रविवार दोपहर एक युवक ने सुसाइड कर लिया।परिजनो ने कुछ लोगों पर युवक को प्रताड़ित करने जिसके चलते युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस आत्महत्या के संबंध में जांच पड़ताल करने में जुट गई है।घटना कानपुर देहात के गजनेर थाना अन्तर्गत बहावलपुर गांव की है।यहां के रहने वाले अंकित 19 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह ने रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने घर में छत पर बने कमरे के कुंडे में नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

acf87c9d 4977 4584 9bb9 abb85fdc762c

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।पिता अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अंकित रविवार सुबह दूध लेने के वास्ते पड़ोसी गांव कुरवा खुर्द गया था।उसी समय वहां पर गांव के निशाद,राजू,नौशाद,इम्त्याज, सिराज व शादाब ने अपने घर के दरवाजे के सामने बेवजह गाली,गलौज मारपीट कर दी तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी व बहुत प्रताड़ित किया।जिसके चलते उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button