उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

युवक ने फांसी लगा कर दी जान

मंगलवार भोर पहर कस्तूरी पुर गांव निवासी एक युवक ने गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने युवक को मृत अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी विनोद उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रतीराम खेती किसानी कर अपने जीवन यापन करता था

घाटमपुर कानपुर नगर। मंगलवार भोर पहर कस्तूरी पुर गांव निवासी एक युवक ने गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने युवक को मृत अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी विनोद उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रतीराम खेती किसानी कर अपने जीवन यापन करता था। पत्नी पुष्पा अपनी दो बेटियो रक्षा तथा प्रियंका के साथ मायके गई थी। युवक वर्तमान में अपने घर में अकेले रह रहा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा युवक को गांव के बाहर आम के बगीचे पर रस्सी के सहारे पेड़ की डाल से फांसी के फंदे को लटका देखा गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल मे जूटी हुई है।.

Related Articles

AD
Back to top button