कानपुर देहात में 4 किलो अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को घर से दबोचा
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस और दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस और दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 168 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद कर उसके खिलाफ कार्यवाही की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान थाना डेरापुर के गुरियापुर निवासी 55 वर्षीय ब्रजमोहन के रूप में हुई है।पुलिस ने बीती मंगलवार की रात उसके घर पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ब्रजमोहन थाना सेक्टर 23 द्वारका नई दिल्ली में पंजीकृत 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।इस मामले का खुलासा 14 फरवरी 2026 को हुआ था जब दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मयंक पुत्र अरविंद के कब्जे से 249 ग्राम अवैध चरस बरामद की थी।मयंक से पूँछतांछ और विवेचना के दौरान ब्रजमोहन का नाम प्रकाश में आया।जिसके बाद संयुक्त टीम ने सुनियोजित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को ब्रजमोहन को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी ब्रजमोहन के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी ब्रजमोहन को संबंधित न्यायालय में पेश करेगी।



