कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक पर नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में

कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर एक युवक ने एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पी

कानपुर देहात। कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर एक युवक ने एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के भाई ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।शिवली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को रसूलाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 26 जनवरी को डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा उसकी नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर कहिंजरी स्थित ओयो होटल ले गया तथा उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी की बहन पीड़िता के गांव में ब्याही है।जिस कारण से उसका यहां पर आना जाना होने से पीड़िता से जान पहचान हो गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा को कठिका बुझवा मोड़ कानपुर रोड से दबोच लिया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है।आरोपी को न्यायालय भेजा जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button