युवक 20 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत दबोचा गया
लोकसभा चुनाव को लेकर अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 20 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को 20 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस का लगातार अपराधियों का धरपकड़ अभियान जारी है।इसी क्रम में थाना गजनेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर बांदा जनपद के थाना कोतवाली देहात के पिपरी हाल पता पतरा सड़वा निवासी फूलचंद्र पुत्र रामपाल को 20 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत थाना क्षेत्र के मोहाना पतरा मोड़ से करीब 100 मीटर दूरी पर दबोच लिया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।



