अपना देशफ्रेश न्यूजविदेश

यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी,14 यात्रियों के मरने की खबर

नेपाल में यूपी की बस नदी में गिर गई।बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। काठमांडू से पोखरा जाते समय यह हादसा हुआ।शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे।

Story Highlights
  • रेस्क्यू जारी,बस में 40 लोग सवार थे 
  • काठमांडू से पोखरा जाते समय हुआ हादसा

ब्रजेंद्र तिवारी, नेपाल। नेपाल में यूपी की बस नदी में गिर गई।बस गोरखपुर से नेपाल गई थी। काठमांडू से पोखरा जाते समय यह हादसा हुआ।शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे।

IMG 20240823 WA0014

मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।अभी मृतकों का आंकड़ा सामने नहीं आया है।हादसा शुक्रवार 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ।यहां मार्स्यांगड़ी नदी में अनियंत्रित होकर बस गिर गई।नेपाली अधिकारी के मुताबिक बस में सवार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।14 यात्रियों की मौत की सूचना है।

हालांकि अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक बस गोरखपुर की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम रजिस्टर है।जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार ने बताया कि UP 53 FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है।बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

IMG 20240823 WA0015

तनहुन जिले के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्स्यांगडी अंबुखरैनी के पास बस नदी में गिरी है।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है।सेना और सशस्त्र बलों को अलर्ट कर दिया गया है।बस का नंबर यूपी का है।यात्रियों के बारे में पता किया जा रहा है। यूपी सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर ने कहा हम नेपाल से संपर्क कर रहे हैं।हादसे की पूरी जानकारी ली जा रही है।यात्रियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button