कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी के इस मंत्री का बेबाक अंदाज हुआ वायरल: जनता के लिए लगा दिया योजनाओं का महामेला, लूट लो बंपर फायदा!

अमरौधा। अगर आप भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं, तो अमरौधा विकासखंड की यह खबर आपको खुश कर देगी। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के जश्न में अमरौधा ब्लॉक में एक भव्य विकास और जन-जागरूकता मेला लगाया गया। इस मेले में सेवा, संस्कार और सुशासन की ऐसी झलक दिखी कि पूरा इलाका इस पहल से बेहद उत्साहित नजर आया।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मंच से एक के बाद एक बड़ी सरकारी योजनाओं का पिटारा खोल दिया। राकेश सचान ने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी भी गरीब या किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का सीधा फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से जोरदार अपील की कि वे आगे आएं और इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अपनी जिंदगी बदलें।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सबसे अच्छी बात यह रही कि वहां मौजूद जनता को सिर्फ भाषण नहीं सुनने पड़े, बल्कि परिसर में ही तमाम विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने खुद मौके पर व्यवस्था देखी। स्टॉल पर अधिकारियों ने पात्र लोगों को सही रास्ता दिखाया और तुरंत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई। अमरौधा ब्लॉक का यह कार्यक्रम पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यहां लोगों को योजनाओं का ऑन द स्पॉट फायदा मिला है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात- कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने युवाओं को दिया स्वरोजगार का मंत्र: मलासा ब्लॉक में बताया कैसे मिलेगी सरकारी मदद और नौकरी


Related Articles

AD
Back to top button