यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में आज रहेगी छुट्टी
कानपुर देहात। यूपी में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर से तेज हो गया है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। यूपी में भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर से तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। खासतौर पर बच्चों और अभिभावकों के मन में ये सवाल है कि क्या 5 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। कानपुर देहात के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के आदेश के मुताबिक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 5 अगस्त 2025 को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। ये आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। यह आदेश कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों के लिए मान्य है। वहीं कानपुर नगर के जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश के मुताबिक भारी वर्षा की संभावना और जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए 5 अगस्त 2025 को सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड आदि) के स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने स्कूलों को सख्ती से आदेश का पालन करने को कहा है।
छुट्टी का क्यों लिया गया निर्णय –
भारी बारिश की वजह से स्कूलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में जलभराव, कीचड़ और सड़कें खराब होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



