कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मसाल जुलूस निकालकर शिक्षकों ने मांगी अनिवार्य टीईटी से छूट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य टीईटी में छूट प्रदान करने के लिए हजारों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित होकर माती मुख्यालय में प्रदर्शन कर मशाल जुलूस निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासभा के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा, विशिष्ट बीटीसी संगठन, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, टीएससीटी, अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत दर्जन भर संगठनों ने एक जुट होकर एक मंच पर आकर टीईटी के विरोध में लड़ाई का बिगुल फूंका।

जिलाध्यक्ष एलबी सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद से शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई है किंतु अधिनियम की गलत व्याख्या करते हुए इसे पिछली तिथि से लागू किया जा रहा है जिसके कारण देशभर के 20 लाख शिक्षक अवसाद ग्रस्त हो गए हैं। जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने सरकार से शिक्षकों की नौकरी पर छाए धुंध के बादलों को हटाते हुए स्थिति स्पष्ट करने और संसद के माध्यम से कानून बनाकर शिक्षकों की नौकरी को सुरक्षित करने की मांग की।

इस दौरान ठाकुर प्रसाद यादव, राहुल सुमन, अजय यादव, विनीत मिश्रा, यादुवेंद्र सेंगर, अशोक कुमार शुक्ला, डॉ पंकज संखवार, धीरेंद्र सिंह कुशवाहा, राकेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, त्रिलोक चंद्र, देवेंद्र सचान, लोकेंद्र सचान, सरस यादव, प्रताप सिंह, केके त्रिपाठी, अजीत सचान, अखिलेश पाल, ज्योति शिक्षा मिश्रा, अनुपम प्रजापति, जयश्री अवस्थी, दीप्ति त्रिवेदी, मीरा सोनकर, रामेंद्र सिंह, रामसेवक पाल, सुरेंद्र कटियार, राजेश यादव, मुकेश बाजपेई, आशीष राजपूत, सुशील द्विवेदी,कुलदीप सैनी, सुरेश कमल, महेंद्र कटियार, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग,कई बीघा फसल जलकर राख

Related Articles

AD
Back to top button