उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
यूपी के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय आज से बदल जाएगा। एक और दो अक्टूबर की छुट्टी के बाद स्कूल इसी नई टाइमिंग के हिसाब से खुलें

- प्रात: 9 से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे स्कूल
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय आज से बदल जाएगा। एक और दो अक्टूबर की छुट्टी के बाद स्कूल इसी नई टाइमिंग के हिसाब से खुलेंगे। हर साल एक अक्टूबर से यह बदलाव होता है। ठंड और गर्मी के मौसम में स्कूलों के खुलने और बंद होने के साथ ही भोजनावकाश का समय भी बदल जाता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक रहती है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूलों का संचालन होता है। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट में प्रार्थना सभा व योगाभ्यास होता है। गर्मी में सुबह 10:30 से 11 बजे तक जबकि जाड़े में 12 से 12:30 बजे तक भोजन अवकाश होता है।



