कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजपुर में फसल की रखवाली करने गए किसान की नाले में डूबने से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में सोमवार दोपहर फसल की रखवाली करने गए एक किसान की सुनाव नाले में डूबकर मौत हो गई।देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

कानपुर देहात। जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में सोमवार दोपहर फसल की रखवाली करने गए एक किसान की सुनाव नाले में डूबकर मौत हो गई।देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

जिसके बाद नाले में उनका शव उतराता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक किसान की पहचान 65 वर्षीय महाराज सिंह के रूप में हुई है।मृतक के बेटे हरिमोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता महाराज सिंह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के किनारे अपने खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे।

शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।देर रात खेत के पास खारजा नहर से जुड़े सुनाव नाले में उनका शव उतराता मिला।आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।किसान की मौत से उनकी पत्नी कुंती देवी,पुत्र जगमोहन,हरिमोहन,पुत्रवधू सीमा,उमा समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता लग सकेगा।

 

Related Articles

AD
Back to top button