राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले एक करोड़ से अधिक मतदाता होंगे। इनमें 21 वर्ष से कम आयु वाले ही 78 लाख से अधिक हैं। खास बात यह है कि कुल मतदाताओं में 35 वर्ष से कम आयु के युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी 46 फीसद से अधिक यानी 5.73 करोड़ है। दूसरी तरफ 50 पार वाले मतदाताओं की संख्या 2.98 करोड़ हैं। इसमें उम्रदराज 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1.43 करोड़ हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 11.74 करोड़ मतदाता थे।
  • आयु वर्ग : मतदाता (फीसद में)
  • 18 से 21 : 78,37,361 (06.32)
  • 22 से 25 : 1,16,20,175 (09.37)
  • 26 से 30 : 1,74,66,196 (14.09)
  • 31से 35 : 2,03,38,384 (16.41)
  • 36 से 40 : 1,39,84,043 (11.28)
  • 41से 45 : 1,28,68,867 (10.38)
  • 46 से 50 : 1,00,99,694 (08.15)
  • 51से 55 : 91,19,553 (07.36)
  • 56 से 60 : 63,45,100 (05.12)
  • 60 पार : 1,42,94,777 (11.53)