कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का जमावड़ा: सेवा सुरक्षा के संकट पर बोले बी. के. मिश्रा, जिला अध्यक्ष ने उठाई भत्तों की समस्या

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेशीय मंत्री और जनपदीय पदाधिकारियों ने जनपद के दोनों मूल्यांकन केंद्रों का औचक दौरा किया।

कानपुर देहात:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेशीय मंत्री और जनपदीय पदाधिकारियों ने जनपद के दोनों मूल्यांकन केंद्रों का औचक दौरा किया। इस दौरान संगठन के नेताओं ने कक्षों में जाकर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। प्रदेशीय मंत्री वी. के. मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है जिसके कारण कुछ विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

अमन यात्रा लाइव की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि संगठन पुरानी पेंशन की बहाली और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शीघ्र ही एक बड़े सामूहिक आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरा जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हुए पदाधिकारियों ने एकजुटता पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक लिखित पत्र सौंपकर मांग की है कि शिक्षकों के यात्रा भत्ता बिल, स्थानीय भत्ता बिल और जलपान भत्ता बिलों का भुगतान शासन द्वारा निर्धारित नवीनतम दरों के अनुसार तत्काल किया जाए। संगठन के जिला उपाध्यक्ष व गलवापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओ. पी. पटेल तथा जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल ने भी शिक्षकों को जनपदीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस दौरे के दौरान प्रदेशीय मंत्री बी. के. मिश्रा और जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के साथ जिला उपाध्यक्ष ओ. पी. पटेल, उपाध्यक्ष पन्नालाल, विपिन त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री रमेश यादव, बृजेंद्र रावत, अखिलेश गुप्ता और नीरज तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. बृजपाल यादव, डॉ. संजय त्रिपाठी, महेंद्र कनौजिया, श्रीमती गीता सचान, ज्ञान सिंह यादव, नमिता जी, राज नारायण दीक्षित, श्याम कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्रदीप सचान, अमित सचान, अमरीश सरोज और नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button