कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा 

बरौर कस्बे में बुधवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रीय लोगो ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर शोभा बढ़ाई।

पुखरायां,अमन यात्रा । विकासखंड मलासा के बरौर कस्बे में बुधवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रीय लोगो ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर शोभा बढ़ाई।बुधवार को बरौर कस्बे में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई रैली की अगुवाई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने की वहीं तिरंगा यात्रा कस्बे के बांरेश्वर धाम से शुरू होकर संपूर्ण कस्बे में भ्रमण कर थाना चौराहे पर समाप्त हुई.
RAKESH 2
इस अवसर पर रैली के दौरान बरौर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ता भी शमिल हुए वहीं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने वहां मौजूद लोगों को संबोधन भी किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा घर घर तिरंगा कार्यक्रम किसी एक धर्म का नहीं है बल्कि सभी धर्मो के लिए है उन्होंने मौजूद लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।इस मौके पर जीतेंद्र सिंह शिवप्रसाद मिश्रा राजेश अवस्थी किरन अवस्थी राधा सविता सियाराम काका महेश संख्वार रामनरेश भदौरिया रणधीर सिंह जीतेंद्र द्विवेदी रवि मिश्रा शशिकांत शुक्ला आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button