यूपी में दाखिले बढ़ने से 97 फीसदी बच्चे जाने लगे स्कूल

यूपी में बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है। निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़े हैं। यूपी में पिछले 15 सालों में जहां 95 फीसदी ही बच्चे स्कूल जाते थे वहीं वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 97 फीसदी तक पहुंच गया।

लखनऊ/कानपुर देहात। यूपी में बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है। निजी स्कूलों की अपेक्षा सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़े हैं। यूपी में पिछले 15 सालों में जहां 95 फीसदी ही बच्चे स्कूल जाते थे वहीं वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 97 फीसदी तक पहुंच गया। स्कूलों में नामांकन की स्थिति ऐनुअल स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट वर्ष 2022 में यह जानकारी दी गई है। असर ने यूपी के 70 जिलों के 2096 गांवों के 41910 घरों का सर्वे किया। इसमें 3 से 16 वर्ष की आयु के 91158 बच्चों को शामिल किया गया।

ये भी पढ़े-  क्रांतिकारियों की याद में शहीद स्थल का हुआ उद्घाटन

यूपी में 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन 2018 में 95.2 फीसदी से बढ़कर 2022 में 97.1 फीसदी दर्ज किया गया है। यह पिछले 15 सालों की तुलना में सबसे अधिक रहा। सरकारी स्कूलों में वर्ष 2006 से 2014 तक 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नाम लिखाने के अनुपात में लगातार गिरावट देखी गई। वर्ष 2014 में यह 64.9 फीसदी था। अगले चार सालों में इसमें अधिक बदलाव नहीं हुआ लेकिन 2022 में दाखिले में बढ़ोतरी हुई और यह 72.9 हो गया। यूपी में निजी की अपेक्षा सरकारी स्कूलों में दाखिले का प्रतिशत बढ़ा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

12 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.