प्रयागराज

स्कूल Reopening: यूपी में खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, छात्रों में दिखा उत्साह

यूपी में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल आज से खुल गए हैं. स्कूल खुलने के बाद छात्र काफी उत्साहित दिखे.

स्कूल खुलने से उत्साहित छात्र
संगम नगरी प्रयागराज में स्कूल खुलने के बाद छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए. मंगलवार को स्कूल खुलने के पहले दिन ज्यादातर स्कूलों में खासी चहल-पहल नजर आई. बड़ी संख्या में छात्र स्कूल पहुंचे थे. छात्रों ने बातचीत में बताया कि उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान काफी दिक्कतें आई. छात्रों ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद पढ़ाई को लेकर उनकी दिक्कतें दूर होंगी और वे फिर से बढ़िया माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे.

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन जरूरी
बदलावों के बाद नई व्यवस्था में स्कूलों की तरफ से भी खास इंतजाम किए गए हैं. क्लास रूम से लेकर कैंपस तक को सैनिटाइज किया गया है. इसके अलावा मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़े-

यूपी पंचायत चुनाव : 17 से 20 मार्च के बीच जारी हो सकती है अधिसूचना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button