राजेश कटियार, कानपुर देहात। यू-डायस पोर्टल पर बच्चों की जानकारी न भरना जनपद के 9 विकासखंडों के 92 विद्यालयों के सभी अध्यापकों को भारी पड़ गया।यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का शासन से विवरण मांगा जा रहा है। फरवरी से यह प्रक्रिया चल रही है। जिले में इसके प्रति लापरवाही बरतने पर सोमवार को बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने जनपद के अकबरपुर, अमरौधा, झींझक, मलासा, मैथा, राजपुर, रसूलाबाद, सरवनखेड़ा, सन्दलपुर विकासखंडों के 92 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों समेत समस्त स्टाफ का वेतन रोकने की कार्यवाही कर दी है।
बीएसए रिद्धी ने बताया कि यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का विवरण प्रतिवर्ष अपलोड किया जाता है। इससे छात्रा-छात्राओं को डीबीटी सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ मिलता है। यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है।
जनपद के 92 स्कूलों को कई बार नोटिस जारी कर विद्यार्थियों के डाटा को यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए बावजूद इसके उनकी ओर से कोई भी कार्य नहीं किया गया जिस कारण से इन स्कूलों के समस्त स्टाफ का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए अवरुद्ध कर दिया है।
कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…
कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…
कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…
कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…
कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…
कानपुर देहात। कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…
This website uses cookies.