कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां के परसौली चौराहे में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के परसौली चौराहे के समीप सब्जी लेने जा रहे किशोर को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दीं। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

रनियां थाना क्षेत्र के करबक गांव निवासी दीपू कठेरिया पुत्र यश बाबू 11 मंगलवार को साइकिल से परसौली में सब्जी लेने गया था। उसी दौरान सब्जी लेकर वापस आते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से सामने से टक्कर मार दी। इससे यश बाबू गंभीर रूप घायल हो गया। घटना पर पहुंचे परिजन उसे रनियां के निजी अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर ने परिजनों जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन यश बाबू को मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने उस मृत घोषित कर दिया।

किशोर के पिता दीपू ने बताया कि वह करचल के जूनियर विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था। सब्जी लेने के दौरान अज्ञात वाहन से टक्कर मारी है। दो बेटी दो बेटे है। जिसमें की वह बड़ा बेटा था। घटना के बाद मां रानी देवी का रो रोकर बुराहाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया शिवनारायण सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

Related Articles

AD
Back to top button