कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां के मालवर गांव में चोरों ने उड़ाए 20 हजार की नगदी व जेवरात

रनियां थाना क्षेत्र के मालवर गांव में चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे जेवर और 20 हजार की नकदी चुरा ली।

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के मालवर गांव में चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे जेवर और 20 हजार की नकदी चुरा ली। रात में ही परिजनों को कमरे के बंद होने की आहट सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने देखा तो कमरे का ताला खुला और अलमारी भी खुली थी। सूचना मिलने पर 112 और रनियां पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

चोरों ने पीछे के रास्ते से की सेंधमारी

रनियां थाना क्षेत्र के मालवर निवासी कृष्ण कुमार तिवारी एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं और उनका बेटा दीपक तिवारी भी प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार की रात कृष्ण कुमार तिवारी बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनका बेटा गैलरी में था। दीपक की मां तारा देवी अपनी बेटी के घर गई हुई थीं।

दीपक तिवारी ने बताया कि रात में चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे। उन्होंने आंगन में बने कमरे का ताला तोड़ा और फिर कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे बीस हजार रुपए नकद और एक मंगलसूत्र, पायल सहित कुल सवा लाख रुपए का सामान चुरा लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, तहरीर का इंतजार

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और जांच के लिए टूटा हुआ ताला अपने साथ ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button