उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में मिला अधेड़ का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के उमरन के पास हाइवे पर बीती सोमवार की रात सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई

Story Highlights
  • सड़क हादसे में मौत की आशंका
  • पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के उमरन के पास हाइवे पर बीती सोमवार की रात सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई है साथ ही पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए लोगों से मदद की अपील की है।बीती रात करीब 10.15 बजे थाना क्षेत्र के उमरन ढाबा के पास एक 40 वर्षीय अधेड़ का शव मिला।आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराई परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक का चेहरा गोल,रंग गेहूंआ,उम्र करीब 40 वर्ष है तथा उसने अपने शरीर पर हरे रंग की जैकेट तथा हरे रंग की लोवर पहन रखी है।पुलिस ने शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी अकबरपुर 9454401470 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना रनियां 9454403707 पर सूचना देने की बात कही है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button