उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत,दो घायल

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मृतक व घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।हादसा मयूर पुल के पास हुआ जहां एक अपाचे मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई

 रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में मृतक व घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।हादसा मयूर पुल के पास हुआ जहां एक अपाचे मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई।पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 9 बजे एक अपाचे बाइक पर सवार तीन लोग मयूर पुल से गुजर रहे थे।इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही रनियां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।अन्य दो घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।हादसे में मृतक व घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवा दिया गया है।यातायात सुचारू रूप से चालू है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button