उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में हाईवे किनारे खाली प्लॉट में मिला विक्षिप्त युवक का शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

रनिया थाना क्षेत्र के उमरन चौराहा के समीप हाईवे किनारे एक खाली प्लाट में बुधवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक का शव का पड़ा देख, पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ रनिया व पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया

रनियां।रनियां थाना क्षेत्र के उमरन चौराहा के समीप हाईवे किनारे एक खाली प्लाट में बुधवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक का शव का पड़ा देख, पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ रनिया व पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रनियां थाना क्षेत्र की उमरन चौराहे के समीप एक पेट्रोल पंप के बगल में पड़े एक खाली प्लाट में बुधवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक का नग्न अवस्था में उम्र लगभग 40 वर्ष का शव पड़ा मिला। लोगो ने शव पड़ा देखा तो जानकारी रनियां पुलिस को दी। सूचना पर एसओ दिनेश कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल संजय भदोरिया नरेंद्र राना, देवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। इधर सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने लोगो से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को हाईवे किनारे टहलते देखा गया है, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त दिख रहा था। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि युवक पेट्रोल पंप के बगल में खाली पड़े प्लांट में मृतक अवस्था में पड़ा मिला है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button