कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनिया के पचगवां गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

चार साल पहले हुई थी ममता की शादी, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस और फील्ड यूनिट

रनिया। रनिया थाना क्षेत्र के पचगवां गांव में मंगलवार देर शाम विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार पचगवां गांव निवासी ममता (30) पत्नी पवन कुमार ने अपने घर के कमरे में कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि ममता की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुईं थी।आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

इस संबंध इंस्पेक्टर रनिया एस एन सिंह ने बताया कि फौती सूचना मिली है। विवाहित की मौत कारण स्पष्ट नही हो सका है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button