बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में बनाए गए जनपद के 123 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम और राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

- 24 फरवरी से शुरू होगी परीक्षाएं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कानपुर नगर: जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में बनाए गए जनपद के 123 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम और राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। 24 फरवरी 2025 से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 12 मार्च को समाप्त होंगी। 12 दिनों में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होंगी। बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्य बातें:
- 123 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
- प्रश्नपत्रों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में स्ट्रांग रूम बनाया गया
- पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे
- 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।
बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए जनपद कानपुर नगर में निर्धारित 123 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में ऑनलाइन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इससे शिफ्टवार 24 घंटे परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए जनपद कानपुर नगर में निर्धारित 123 परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों को राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जनपद में निर्धारित 123 परीक्षा केंद्रों में पुलिस अभिरक्षा में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।



