कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनिया पुलिस ने फैक्टरी संचालकों को थमाई नोटिस

रनियां थाना क्षेत्र में हाईवे पर संचालित फैक्टरी के बाहर हाईवे व सर्विस रोड पर आड़े तिरछे वाहन खडे करने को लेकर बुधवार को रनिया पुलिस ने फैक्टरी संचालकों को नोटिस थमाई है। 20 फैक्टरी संचालकों को नोटिस में अवैध पार्किंग होने पर कार्यवाही होने की बात अंकित है।      

Story Highlights
  • 20 फैक्टरी संचालकों को नोटिस में अवैध पार्किंग होने पर कार्यवाही होने की बात अंकित है। 

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र में हाईवे पर संचालित फैक्टरी के बाहर हाईवे व सर्विस रोड पर आड़े तिरछे वाहन खडे करने को लेकर बुधवार को रनिया पुलिस ने फैक्टरी संचालकों को नोटिस थमाई है। 20 फैक्टरी संचालकों को नोटिस में अवैध पार्किंग होने पर कार्यवाही होने की बात अंकित है।

रायपुर से बारा तक हाइवे किनारे दोनो ओर करीब 10 से अधिक ढाबे व दो दर्जन होटल संचालित है। अन्य व्यवसाय प्रतिष्ठान भी है। हाईवे पर होटल, ढाबा के सामने वाहनों की कतार लगी रहती है। हाईवे की सर्विस लेन पर भी अवैध पार्किंग होने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को निकलना दुभर हो गया है। जबकि तिरछे खड़े वाहनों से जाम के साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। पिछले वर्ष हाईवे पर रनियां में सौ से अधिक वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद भी अवैध पार्किंग से निजात नही मिल सकी है। बुधवार को रनियां पुलिस ने लगभग 20 फैक्टरी संचालकों को नोटिस थमाई है।

इन फैक्ट्री संचालकों को थमाया गया है नोटिस-

रनियां। रनियां पुलिस ने हाईवे किनारे संचालित कानपुर एडविल्स, वैभव एडविल्स, मोदी बांड, मंटोरा सालवेंट, एसएनजी फैक्टरी, लहरिया प्राइवेट लिमिटेड, मंटोरा एग्रो, जीपीएल फैक्टरी, कुशल फूड आदि फैक्टरी संचालकों को नोटिस दी है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button