उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनिया में महिला सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण पर गोष्ठी का आयोजन,दी गई कानूनी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमरौधा के रनियां ग्राम पंचायत सचिवालय में अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया

पुखरायां।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा व नारी सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमरौधा के रनियां ग्राम पंचायत सचिवालय में अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें आत्मरक्षा के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

IMG 20241211 WA0064

बुधवार को विकासखंड के रनिया ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान योगेश शुक्ला के नेतृत्व में अलंकृत जन कल्याण सेवा समिति की महिलाओं ने गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संपूर्ण गांव का भ्रमण कर उदघोष के साथ लोगों को नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा का संदेश दिया।

वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में थाना भोगनीपुर की महिला सुरक्षा दल की पुलिसकर्मी दीपा बादाम ने भी महिलाओं, बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी मोना दीक्षित,डी सी मनरेगा अरुणेश रंजन तथा ग्राम प्रधान योगेश कुमार शुक्ला ने भी महिलाओं को नारी सशक्तीकरण के प्रति प्रेरित किया।इस दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।ग्राम प्रधान योगेश शुक्ला ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र पाल ने किया।इस मौके पर पंचायत सहायक हर्षित,संतोष चौधरी,सरोज,महेश्वरी,सलोनी,आरती,सोनी,ऊषा,ग्राम पंचायत सदस्य मानवती,राम श्री,रोहिणी, सीमा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button