कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना रसूलाबाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे एक एन.बी.डब्लू आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना रसूलाबाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम में वांछित चल रहे एक एन.बी.डब्लू आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के मिंडा कुआं निवासी हरिश्चंद्र के विरुद्ध बीते दिनों थाना रसूलाबाद पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

गुरुवार को एस आई विमल कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एनबी डब्लू वारंटी हरिश्चंद को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को मेडिकल परीक्षण के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button