कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रामगंगा नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन शव मिला

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज चौकी अंतर्गत रामगंगा नहर में डूबे युवक का शव पुलिस ने तीसरे दिन कड़ी मशक्कत कर बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ की टीम ने शहबाजपुर नहर पुल के पास सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक का शव बरामद कर लिया।मृतक की पहचान सतीश पाल के रूप में हुई है।

शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।शनिवार सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम नहर में सर्च अभियान चला रही थी।मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार सिंह,कानून गो अनिल कुमार,कोतवाल शिवनारायन सिंह और चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह मौजूद थे।इसी दौरान एसडीआरएफ टीम को शहबाजपुर पुल के पास युवक का शव दिखाई दिया।

जिसे टीम ने बाहर निकाला।शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी रुचि,पिता किशन लाल और मां नन्हीं देवी का रो रो कर बुरा हाल था।जानकारी के मुताबिक गडरियन पुरवा निवासी सतीश पाल गुरुवार को अपनी ससुराल आए थे।उसी दिन लाल भगत गांव के पास रामगंगा नहर में जवारे विसर्जन के दौरान वह अचानक रामगंगा नहर में डूब गए थे।

घटना के बाद से ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम लगातार खोजबीन में लगी हुई थी।घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिल्हौर रसूलाबाद मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।उन्होंने नहर का पानी कम कराने और अतिरिक्त टीम बुलाने की मांग की।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में नगदी जेवर लूट चोर हुए फरार,पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा

Related Articles

AD
Back to top button