उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
रसूलाबाद में करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी,हालत गंभीर
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।जिसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।जिसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।महिला की पहचान रोहित कुमार की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि प्रीति गीले कपड़े टीन शेड में बंधी डोरी में डाल रही थीं।इसी दौरान टीन के पाइप में अचानक करंट उतर आया और उसकी चपेट में आकर प्रीति की हालत बिगड़ गई।बताया जा रहा है कि तार कटे होने के कारण पाइप में बिजली प्रवाहित हो गई थी।परिजनों ने बांस बल्ली की मदद से प्रीति को पाइप से अलग किया।परिजन प्रीति को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।



