कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
रसूलाबाद में कुकर फटने से मासूम झुलसा,हालत गंभीर
कानपुर देहात: रसूलाबाद कस्बे की घटना, झुलसे आर्यन का सीएचसी में उपचार जारी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कस्बे में खाना बनाते समय गैस पर रखा कुकर फटने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।बच्चे को आनन फानन में उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
झुलसे बच्चे की पहचान रसूलाबाद कस्बा निवासी कपिल के पुत्र आर्यन के रूप में हुई है।घटना के समय आर्यन रसोई के पास खेल रहा था।गैस पर दाल पक रही थी।परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर थे।
अचानक तेज आवाज सुनकर सभी लोग रसोई की ओर दौड़े।उन्होंने देखा कि आर्यन दाल से सना हुआ था और उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां पर आर्यन का उपचार जारी है।



