उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रप्तार बाइक की टक्कर से बाइक मैकेनिक की मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल बाइक मैकेनिक को उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां रात्रि करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान मकरंदपुर कहिंजरी गांव निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार उर्फ कालू सोनकर के रूप में हुई है।अमित कहिंजरी बस स्टॉप पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।रविवार शाम करीब 6 बजे दुकान बंद कर रसूलाबाद से बाइक से अपने घर लौट रहा था।तभी रसूलाबाद कानपुर मार्ग पर माल का पुरवा स्थित शनि मंदिर के पास एक तेज रप्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए।जहां रात्रि करीब आठ बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अमित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मां जयदेवी,पिता ओमप्रकाश समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button