उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है

Story Highlights
  • हालत गंभीर,भेजा गया अस्पताल
  • चालक फरार
  • पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

पुखरायां।रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।हादसा कहिंजरी गांव के निकट सैनिक ढाबा के पास हुआ।औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के बंशई निवासी सोनू 24 वर्ष और छोटू उर्फ नूर मोहम्मद अपनी बाइक से कानपुर एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।रास्ते में कहिंजरी गांव के निकट सैनिक ढाबा के पास कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रप्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक सौरभ शाक्य ने दोनों घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।जहां पर उनका उपचार जारी है।एस आई आई रामसिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button