कानपुर देहात

विधायक विनोद कटियार एवं सीडीओ ने भोगीसागर तालाब का किया निरीक्षण

पर्यटक स्थल के रूप में भोगीसागर को किया जायेगा विकसित : सीडीओ सौम्या

नौका-विहार,सेल्फ़ी पॉइंट,ओपन जिम सहित कई अन्य चीजे होगी आकर्षण का केंद्र

पुखरायां कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत भोगीसागर तालाब को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है।मुख्य विकास अधिकारी सुश्री सौम्या पांडे ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ भोगीसागर तालाब का निरीक्षण किया और भोगीसागर तालाब के सुंदरीकरण के कराने जाने हेतु विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराते हुए समय से कार्य कराये जाने के निर्देश दिए।

तालाब सुंदरीकरण कराये जाने हेतु उपायुक्त मनरेगा को कार्य कराने के निर्देश दिए गए। भोगीसागर तालाब को आदर्श तालाब के रूप में विकसित करते हुए बॉउंड्री वॉल का भी निर्माण कराया जायेगा। सुंदरीकरण हेतु भोगीसागर तालाब *परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था,सेल्फ़ी पॉइंट,ओपन जिम,परिसर में सोलर लाइट की व्यवस्था,वृक्षारोपण एवम अन्य कार्य कराये जायेगे।

सीडीओ सौम्या ने भोगीसागर में बने सामुदायिक शौचालय को रख-रखाव हेतु  मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह की महिला आरती देवी को चयन पत्र/चाभी सौंपी।इस अवसर पर माननीय विधायक भोगनीपुर श्विनोद कटियार,परियोजना निदेशक,उपायुक्त मनरेगा,जिला पंचायतराज अधिकारी,एक्सईएन आरईएस,खंड विकास अधिकारी,एडीओ(पं0) एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

——————————————————————————————————

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button