उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
रसूलाबाद में ब्रेकर से टकराकर बाइक सवार महिला घायल,हालत गंभीर
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे गंभीर हालत में कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

- लाला लाजपत राय अस्पताल में उपचार जारी
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे गंभीर हालत में कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल महिला की पहचान पहाड़ीपुर गांव निवासी दिव्या के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक दिव्या अपने घर से रसूलाबाद जा रही थी।रास्ते में उनकी बाइक एक ब्रेकर से टकरा गई।हादसे में वह बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन फानन में दिव्या को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया।जहां मौजूद डॉक्टर ब्रजेश ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उनका उपचार जारी है।



