रसूलाबाद में रिंद नदी में मिले शव की हुई पहचान
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कपराहट गांव के पास रिंद नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है।शव की पहचान बड़ा गांव निवासी बऊअन के रूप में हुई है।

- 9 दिन से था लापता,पत्नी ने की शिनाख्त
- पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कपराहट गांव के पास रिंद नदी में मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है।शव की पहचान बड़ा गांव निवासी बऊअन के रूप में हुई है।
जो पिछले 9 दिनों से लापता था।चौकी प्रभारी कहिंजरी योगेंद्र शर्मा को बीते रविवार शाम कपराहट गांव के पास रिंद नदी में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।पुलिस ने तत्काल शव को मोर्चरी भिजवा दिया और शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया साथ ही कोतवाली क्षेत्र में भी सूचना प्रसारित की।
सोशल मीडिया पर यह जानकारी बड़ा गांव निवासिनी नन्हीं तक पहुंची।उन्होंने तत्काल मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अपने पति बऊअन के रूप में की।नन्ही ने पुलिस को बताया कि उनके पति अक्सर बिना किसी को बताए घर से चले जाते थे।शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।



