कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

भोगनीपुर कोतवाली के महिला सुरक्षा दल की अगुवाई में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश से मंगलवार को पुखरायां कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

Story Highlights
  • रैली को प्रधानाचार्या कल्पना शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के महिला सुरक्षा दल की अगुवाई में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश से मंगलवार को पुखरायां कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

इस अवसर पर छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाकार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान की तय आयु 18 साल पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाने को लेकर मंगलवार को थाना भोगनीपुर के महिला सुरक्षा दल की अगुवाई में पुखरायां कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को प्रधानाचार्या कल्पना शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरकर प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,लोकतंत्र का है आधार वोट ना कोई हो बेकार,लोकतंत्र का करें सम्मान निर्भय होकर करें मतदान,लोकतंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना मत अधिकार के नारे लगाते हुए नगर के मतदाताओं को जागरूक करने में अपना योगदान दिया।इस मौके पर महिला सुरक्षा दल एस आई उमा यादव,कांस्टेबल दीपा,रजनी सहित शिक्षकाएँ व छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button