कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजपुर पुलिस का जुआरियों पर कड़ा प्रहार: पानी की टंकी के पास चल रहा था फड़, 4 गिरफ्तार, नकदी बरामद

जनपद में अपराध नियंत्रण और जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है।

राजपुर, कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए 04 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से ताश के पत्तों के साथ हजारों की नकदी बरामद हुई है।

पानी की टंकी के पास बिछा था फड़

जानकारी के अनुसार, थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पैलावर में पानी की टंकी के पास खुले स्थान पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह और वीरेन्द्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से चार अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस की गिरफ्त में आए जुआरियों की पहचान आदर्श कुमार (निवासी बैयामऊ, मंगलपुर), महेश कुमार (निवासी पैलावर, राजपुर), रामकुमार (निवासी हथूमा, डेरापुर) और श्रीकृष्ण (निवासी पैलावर, राजपुर) के रूप में हुई है।

नकदी और ताश के पत्ते बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से माल फड़ से 3,760 रुपये और जामा तलाशी के दौरान 9,230 रुपये सहित कुल 12,990 रुपये की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध थाना राजपुर में मु.अ.सं. 06/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की है।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 गुरेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र साहू, हेड कांस्टेबल विवेक तोमर, सुरेन्द्र नाथ, कांस्टेबल गौरव चौधरी और शिवप्रकाश शामिल रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button