राजपुर में अखंड पाठ के दौरान टेंट में उतरा करंट,दो गंभीर झुलसे
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव में रामचरितमानस अखंड पाठ के दौरान टेंट में करंट उतरने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घटना तेज हवाओं के कारण हुई

राजपुर।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव में रामचरितमानस अखंड पाठ के दौरान टेंट में करंट उतरने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों को उपचार के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घटना तेज हवाओं के कारण हुई जब लोहे का टेंट पास में लगे हाइटेंशन पोल से छू गया।जिसके चलते पूरे पांडाल में करंट फैल गया और इसकी चपेट में आकर पैलावर गांव निवासी उपेंद्र कुमार द्विवेदी और बुधौली गांव निवासी सुभाष चंद्र बाजपेई गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार शुरू किया।अवर अभियंता राहुल शाहू ने बताया कि पोल पर उतरे करंट को ठीक करने का कार्य जारी है।वहीं थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



